{"_id":"6ac650fe7a9e016035001c8d","slug":"volunteers-learn-the-nuances-of-social-service-and-disaster-management-at-the-nss-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169389-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने सीखी समाजसेवा और आपदा प्रबंधन की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने सीखी समाजसेवा और आपदा प्रबंधन की बारीकियां
विज्ञापन
झंडूता स्कूल में एनएसएस शिविर समापन समारोह में मौजूद स्वयंसेवी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
झंडूता में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्वयंसेवियों ने शिविर के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों और अपने अनुभव साझा किए।
शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी, व्यायाम, स्वच्छता अभियान और जागरूकता गतिविधियों में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में अग्निशमन विभाग की टीम ने स्वयंसेवियों को आगजनी जैसी आपात परिस्थितियों में बचाव के उपाय बताए। विद्यार्थियों को आग से सुरक्षित बाहर निकलने, आग बुझाने के आवश्यक तरीकों और आपदा के समय धैर्य बनाए रखने की जानकारी दी गई। उपलब्ध संसाधनों का आपदा के दौरान सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में भी समझाया गया।
समापन समारोह में मुख्यातिथि प्रधानाचार्य शशिकांत ने शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाजसेवा से जोड़ने के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर में सीखी बातों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने भी शिविर के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सात दिनों में उन्हें समाजसेवा, स्वच्छता, अनुशासन, टीम भावना और आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। स्वयंसेवियों ने भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।