{"_id":"6ac7ef7ca2023e7e3b02eed3","slug":"appeal-to-maintain-a-peaceful-atmosphere-in-ladraur-market-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169491-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लदरौर बाजार में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लदरौर बाजार में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने प्रशासन-पुलिस से शिकायतों की निष्पक्ष जांच और संवाद से समाधान निकालने का किया आग्रह
बम्म (बिलासपुर)। लदरौर बाजार के शांतिपूर्ण व्यापारिक माहौल को बनाए रखने के लिए व्यापार मंडल और व्यापारियों ने प्रशासन व पुलिस से शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने की अपील की है। व्यापार मंडल ने कहा कि शिकायत करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन कार्रवाई से पहले मौके की वास्तविक स्थिति की जांच जरूरी है।
व्यापारियों के अनुसार, कई बार पार्किंग और यातायात को लेकर शिकायत किए जाने के समय मौके पर जाम या गंभीर यातायात समस्या नहीं होती। ऐसे में प्रशासन से आग्रह किया गया है कि वास्तविक समस्या होने पर उसका समाधान किया जाए और बिना समस्या के बार-बार शिकायतों से व्यापारियों को परेशान न किया जाए।
व्यापार मंडल ने कहा कि एक ही मामले को बार-बार शिकायतों और सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से उठाने से बाजार के माहौल पर असर पड़ रहा है। हाल ही में थाना भराड़ी में फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का मामला भी चर्चा में रहा।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने लोगों से अपील की कि किसी घटना को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें। विवाद की स्थिति में प्रशासन, पुलिस और व्यापार मंडल के साथ संवाद कर समाधान निकाला जाए। व्यापारियों ने कहा कि लदरौर बाजार सैकड़ों परिवारों की आजीविका का आधार है और इसका शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।