फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mahila Congress holds *Satyagraha* in Ghumarwin over allegations of vote theft.

Bilaspur News: वोट चोरी के आरोपों पर घुमारवीं में महिला कांग्रेस का सत्याग्रह

Fri, 09 Oct 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mahila Congress holds *Satyagraha* in Ghumarwin over allegations of vote theft.
महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर जताया विरोध, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। कथित वोट चोरी के आरोपों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने घुमारवीं में सत्याग्रह किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित सत्याग्रह में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करवाया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों से जुड़े सवालों का जवाब देने की मांग उठाई।
सत्याग्रह का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला चौहान ने किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर चरखा चलाया और सत्य व अहिंसा के रास्ते पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट का महत्व है। ऐसे में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह के सवाल उठने पर स्थिति स्पष्ट किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया के प्रति जनता का विश्वास बना रहना जरूरी है। मतदाता के अधिकारों से जुड़े किसी भी सवाल को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला चौहान ने कहा कि महिला कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में जनता के बीच जाएगी। जब तक उठाए गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

सत्याग्रह के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता के अधिकारों और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed