फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vivek honored for joining Indian Administrative Service

Bilaspur News: भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने पर विवेक को किया सम्मानित

Sat, 11 May 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Vivek honored for joining Indian Administrative Service
- 2004 बैच के एचपीएएस अधिकारी रहे हैं चंदेल,तकनीकी शिक्षा विभाग में रह चुके हैं निदेशक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले से संबंध रखने वाले विवेक चंदेल को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में सम्मिलित होने पर बिलासपुर की ब्रदरहुड संस्था ने सम्मानित किया। विवेक चंदेल 2004 बैच के एचपीएएस अधिकारी रहे हैं, जिन्हें हाल ही में प्रदेश के अन्य पांच अधिकारियों के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा में सम्मिलित किया गया है।
विवेक चंदेल ने बिलासपुर के राजकीय महाविद्यालय में बीएससी, प्रदेश विश्वविद्यालय में एलएलबी व एमबीए के छात्र रहे हैं। 2004 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रशासनिक सेवा परीक्षा में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया था। 37 बार रक्तदान कर चुके विवेक जिले में आयोजित होने वाली सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के मत्स्य विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत सौम्य भाषी एवं कार्यकुशल विवेक चंदेल ने प्रदेश की प्रशासनिक सेवा के दौरान राजगढ़, सोलन, सुंदरनगर में एसडीएम, मंडी एवं किन्नौर जिले में एडीएम, सोलन में एडीसी के पद पर सेवाएं दीं। प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सराहनीय योगदान दिया। इसके अतिरिक्त चंदेल मंडी जिले में जिला पर्यटन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक के पद पर भी कार्यरत रहे, जहां उन्होंने पर्यटन एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम बदलाव कर नई योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन

संस्था के सदस्यों आशीष शर्मा, राजेश महाजन, नवदीप शांडिल्य, हाकम चंद, रवि शर्मा, अंशुल शर्मा, प्रसिद्ध गायक राजेश बबलू, राष्ट्रीय नाट्यकर्मी बृजेश कौशल, समाजसेवी अनीश ठाकुर, भारतीय हैंडबॉल संघ के सयुंक्त सचिव नंद किशोर शर्मा, प्रदेश बैडमिंटन संघ के सयुंक्त सचिव विभोर शर्मा तथा प्रोफेसर प्रवेश शर्मा ने सभी परिवार जनों की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर विवेक चंदेल की धर्मपत्नी दिव्या चंदेल, सीनियर मैनेजर, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस विकास चंदेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed