{"_id":"691f07cf34b7502627098b40","slug":"villagers-are-upset-due-to-non-availability-of-ration-at-government-ration-depots-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148739-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सरकारी राशन डिपो में राशन नहीं पहुंचने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सरकारी राशन डिपो में राशन नहीं पहुंचने से ग्रामीण परेशान
Thu, 20 Nov 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संढियार डिपो में एक माह से राशन वितरण ठप
कई लोग घर के राशन के लिए सहकारी सभा पर निर्भर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड घुमारवीं के ग्रामीण सस्ता राशन न मिलने से भारी दिक्कत में हैं। 25 सरकारी डिपो और सहकारी सभा छत के छह डिपो में राशन अब तक नहीं पहुंचा है। इसके चलते ग्रामीण विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
राशन कार्ड धारक बिशन सिंह, बलबीर सिंह ठाकुर, हाकम सिंह, सुरेश ठाकुर, रिखीराम व रमेश चंद ने बताया कि संढियार डिपो में पूर्व में कार्यरत सेल्समैन को पीडीएस में गड़बड़ी के चलते हटा दिया गया। नए सेल्समैन को कपाहड़ा से लाया गया, लेकिन मैनेजमेंट कमेटी ने उन्हें भी वापस भेज दिया। इसके परिणामस्वरूप डिपो एक माह तक बंद रहा। हाल ही में वर्तमान प्रधान ने अपनी बहू को सेल्समैन के रूप में नियुक्त किया, लेकिन राशन वितरण अभी तक नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि महीना समाप्त होने को है लेकिन अभी तक सस्ता राशन नहीं मिल पाया। कुछ घरों का पूरा राशन ही सहकारी सभा पर निर्भर है, ऐसे में लोगों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द आपूर्ति नहीं हुई तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। उधर, सहकारी सभा छत के सचिव हरपाल शर्मा ने बताया कि संढियार डिपो में लगभग 300 राशन कार्डधारक हैं और उनके लिए कॉरपोरेशन विभाग में करीब 1.75 लाख रुपये 4 नवंबर को जमा करवा दिए गए, लेकिन राशन क्यों नहीं आया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। कॉरपोरेशन विभाग घुमारवीं के इंचार्ज जसवीर ने बताया कि उनके अधीन 93 डिपो आते हैं और चीनी व आटे को छोड़कर सभी राशन डिपो में भेज दिया गया है। राशन वितरण सभा समिति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि जो राशन उनके पास आ रहा है, उसे भेजा जा रहा है, लेकिन चीनी और आटा अभी तक नहीं पहुंचे हैं।