{"_id":"6aaed9cd1416620c1d0fe114","slug":"villagers-are-furious-after-finding-a-mutilated-animal-carcass-in-the-cowshed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168076-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गोसदन में क्षत-विक्षत पशु का शव मिलने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गोसदन में क्षत-विक्षत पशु का शव मिलने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
युवाओं ने मौके का निरीक्षण कर जांच की मांग उठाई, कहा- जल्द समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
कल्याण गोसदन धार टटोह की व्यवस्था पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बीडीटीएस बरमाणा की ओर से संचालित कल्याण गोसदन धार टटोह में गोवंश की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोसदन की दूसरी स्टेज में गोवंश के क्षत-विक्षत शव पड़े हैं और आसपास दुर्गंध फैली हुई है। उनका कहना है कि मृत गोवंश के शवों को आवारा कुत्ते और जंगली जानवर नोच रहे हैं।
पंचायत समिति सदस्य कुलदीप ठाकुर ने शुक्रवार को उपायुक्त बिलासपुर और उप निदेशक पशुपालन विभाग को ज्ञापन सौंपकर गोसदन की स्थिति की जांच की मांग की थी। इसके बाद बीडीटीएस महासचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा था कि गोसदन में सब कुछ सामान्य है और आवारा कुत्ते कहीं अन्य से मांस और हड्डियां उठाकर ला रहे हैं। इस बयान पर स्थानीय युवाओं ने नाराजगी जताई।
शनिवार को पंचायत समिति सदस्य कुलदीप ठाकुर और वार्ड सदस्य मनमोहन ठाकुर के साथ स्थानीय युवा गोसदन की दूसरी स्टेज में पहुंचे। युवाओं के अनुसार मौके पर गोवंश के क्षत-विक्षत शव पड़े मिले और आसपास तेज दुर्गंध थी। उन्होंने प्रबंधन से मौके की स्थिति को लेकर बातचीत का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
युवाओं ने कहा कि पिछले एक साल में गोसदन में सैकड़ों गोवंश की मौत होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने प्रशासन और पशुपालन विभाग से मौके का निरीक्षण करवाकर मौत के कारणों और शवों के निस्तारण की व्यवस्था की जांच करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पंडित अमरनाथ शर्मा, नीरज ठाकुर, विशाल ठाकुर, परमिल ठाकुर और अजय ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।