फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Victory in three states, BJP takes out victory rally in Bilaspur

Bilaspur News: तीन राज्यों में जीत, भाजपा ने बिलासपुर निकाली विजय रैली

Mon, 04 Dec 2023 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Victory in three states, BJP takes out victory rally in Bilaspur
तीन राज्यों में जीत की खुशी में बिलासपुर शहर में जश्न बनाते भाजपा विधायक और कार्यकर्ता। संवाद
मेन मार्केट, गुरुद्वारा मार्केट में बांटे लड्डू
विज्ञापन

नेता बोले, देश में प्रधानमंत्री का नाम ही एक मात्र गारंटी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा को मिली जीत की खुशी में बिलासपुर भाजपा ने जश्न मनाया। पांचों मंडल के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर परिधि गृह में जमकर पटाखे चलाए। परिधि गृह से भाजपा कार्यालय तक विजय रैली निकाली गई। इस मौके पर शहर की मेन मार्केट और गुरुद्वारा मार्केट में लड्डू बांटे गए।
विजय यात्रा में भाजपा के सदर से विधायक त्रिलोक जमवाल, झंडूता विधायक जीत राम कटवाल, श्री नयना देवी जी से रणधीर शर्मा, जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि देश ने कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के झूठ को नकार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास पर मुहर लगा दी है। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों से यह साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी का नाम ही एक मात्र गारंटी है। मोदी का नाम विकास की गारंटी है, गरीबी उन्मूलन की गारंटी है।
विज्ञापन

झंडूता विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का नाम विकसित, सशक्त, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की गारंटी है। इस जीत के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व और देशवासियों को बधाई दी। रणधीर ने कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनावों से यह साफ हो गया कि लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। उन्होंने लोगों के साथ किए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभार जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश पिछली बार से भी बड़े बहुमत के साथ सेवा का अवसर देने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में डेह गोबर की गारंटी दे गए थे पर वहां गोबर के घोटाले में ही फंस गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने तो महादेव को भी नहीं छोड़ा। महादेव ऐप घोटाला कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सभी राज्यों में गारंटी दी और साथ ही साथ यह भी बताया कि कांग्रेस ने ऐसी ही दस गारंटियां हिमाचल में दी थी, जिसे पूरी कर दी। लेकिन इसके बाद भी उन्हें जीत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed