फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   VHP workers will be made aware about Hindutva

Bilaspur News: विहिप कार्यकर्ताओं को हिंदुत्व के प्रति किया जाएगा जागरूक

Wed, 20 Nov 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
VHP workers will be made aware about Hindutva
केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे दिसंबर में 2 दिन हिमाचल प्रवास पर
विज्ञापन

व्यवस्था को लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर में हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे प्रदेश के विहिप के हिमाचल प्रांत के कार्यकर्ताओं को हिंदुत्व के प्रति जागरूक करेंगे। पांडे 5, 6 दिसंबर को हिमाचल प्रवास के दौरान बिलासपुर में प्रांत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

दो दिवसीय बैठक की व्यवस्था को लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर में जिला स्तर की बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री लेखराज राणा ने की। उन्होंने बताया कि 5 व 6 दिसंबर को विभिन्न आयामों की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। राणा ने बताया कि 5 दिसंबर को प्रांत कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी, इसके पश्चात मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी बजरंग दल सेवा विभाग व सामाजिक समरसता के तहत विभिन्न संगठनों साथ संगोष्ठी की जाएगी। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद पूरे विश्व के हिंदुओं का संगठन है। जब-जब हिंदू बंटा तब-तब हिंदू कटा, इसलिए जातियों में न बंटकर हम सब हिंदू हैं इसके लिए जन जागरण बहुत आवश्यक है। इस मौके पर कैप्टन विजयपाल शर्मा को विभाग मंत्री, मंगल ठाकुर को जिला अध्यक्ष, रंजना देवी जिला उपाध्यक्ष, सुनीता देवी को जिला मंत्री, अनिता कुमारी को जिला सह मंत्री,बलबीर सिंह को जिला बजरंग दल प्रमुख, अवतार सिंह को नम्होल प्रखंड विश्व हिंदू परिषद प्रमुख, सतीश शुक्ला को झंडूता के अर्चक पुरोहित विभाग प्रमुख, मनजीत रनौत को भराड़ी अर्चक पुरोहित विभाग के प्रमुख बनाया गया। बैठक में प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, प्रांत उपाध्यक्ष विमला अंगिरस, प्रांत सत्संग प्रमुख मंगल ठाकुर, विभाग अध्यक्ष इंद्र सिंह डोगरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed