फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck operater strike.

ऑपरेटर की हड़ताल, डिमांड का किया बहिष्कार

Wed, 03 Feb 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Wed, 03 Feb 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
truck operater strike.

आठ ट्रकों को बाहर करने से नाराज भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रित ट्रक ऑपरेटरों ने फिर से संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। दो दिन का अल्टीमेटम देने के बावजूद भी पूर्व सैनिक निगम ने ऑपरेटरों की मांगें पूरी नहीं की।

विज्ञापन


लिहाजा, ऑपरेटर भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रित संघर्ष समिति के बैनर तले फिर से हड़ताल पर बैठ गए हैं। बुधवार को ऑपरेटरों ने विरोध स्वरूप डिमांड बंद रखी।

किसी भी ऑपरेटर ने आज एसीसी कारखाने के सीमेंट की ढुलाई नहीं की। बुधवार को भूतपूर्व सैनिक और आश्रित ट्रक ऑपरेटर एक बार फिर पूर्व सैनिक निगम के खिलाफ हड़ताल पर बैठ गए हैं। संघर्ष समिति ने निगम प्रशासन द्वारा ऑपरेटरों की जायज मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ऑपरेटरों का कहना है कि पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन सभी ऑपरेटरों ने डिमांड का एकजुटता से बहिष्कार किया। संघर्ष समिति ने इसके लिए निगम प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, निगम प्रशासन पर इस का कोई असर नहीं हुआ। ऑपरेटरों का कहना है कि वह अपने हकों के लिए अब आर-पार की जंग लड़ेंगे। संघर्ष समिति ने बताया कि जब तक ऑपरेटरों की जायज मांगों को मानकर जमीनी हकीकत में नहीं लाया जाता तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा।

संघर्ष समिति ने कहा कि पूर्व में बारह दिन की हड़ताल के पश्चात सीएमडी निगम द्वारा ऑपरेटरों की मांगे मानने का जो आश्वासन दिया गया था उससे पलटते हुए सभी मांगों को दरकिनार कर दिया गया है।

निगम प्रशासन आश्वासन देने के बाद भी ऑपरेटरों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर और विधायक बंबर ठाकुर की मौजूदगी में होने वाली प्रस्तावित बैठक के पूर्व ही निगम का विपरीत दिशा में काम करना निगम की मंशा को साफ दर्शाता है।


हड़ताल के पहले दिन सुभाष चंदेल, गणपत ठाकुर, रूपलाल ठाकुर, अच्छर सिंह, रामलाल शर्मा, जगनाथ शर्मा, राकेश चंदेल, ओम प्रकाश शर्मा, अमर सिंह, रूप लाल शर्मा, महेंद्र सिंह, रिंकू, रविंद्र पटियाल, विनोद पटियाल, धीरज पटियाल, नईस मोहम्मद, रणवीर चंदेल और अन्य ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed