{"_id":"6b033e50659ab0db3d0faf09","slug":"power-house-gym-defeated-hawk-eye-shimla-by-40-runs-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172334-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पावर हाउस जिम ने हॉक आई शिमला को 40 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पावर हाउस जिम ने हॉक आई शिमला को 40 रन से हराया
विज्ञापन
कप्तान अजय ने खेली 52 रन की नाबाद पारी, टीम ने 12 ओवर में बनाए 115 रन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बंदला में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पावर हाउस जिम ने हॉक आई शिमला को 40 रन से पराजित किया। पावर हाउस जिम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अजय ने 36 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली। राजन ठाकुर ने 36 और सरवण ने 13 रन का योगदान दिया। शिमला की ओर से अर्पण ने तीन ओवर में 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक आई शिमला की टीम निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी। पावर हाउस जिम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-एक विकेट हासिल किया। इस तरह पावर हाउस जिम ने मुकाबला 40 रन से अपने नाम किया।