फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Transformer fuse box left exposed for five years; villagers fearful of potential accidents.

Bilaspur News: पांच साल से खुले में पड़ा ट्रांसफार्मर का फ्यूज बॉक्स, हादसे के खतरे से सहमे ग्रामीण

Tue, 01 Sep 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Transformer fuse box left exposed for five years; villagers fearful of potential accidents.
रांगडू गांव में स्थापित ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स खुला। स्रोत: जागरूक पाठक
रांगडू गांव में तीन-चार गांवों को होती है बिजली आपूर्ति, बारिश में शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बम्म (बिलासपुर)। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैहरी काथला के रांगडू गांव में ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स की हालत लंबे समय से खराब है। मेन फ्यूज बॉक्स का दरवाजा खुला पड़ा है। इससे बारिश का पानी, नमी और धूल बिजली के उपकरणों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि इससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने जैसी घटना हो सकती है।
ग्रामीणों के अनुसार उक्त ट्रांसफार्मर से आसपास के तीन-चार गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। फ्यूज बॉक्स में जंग लग चुकी है और वायरिंग भी ढीली दिखाई दे रही है। ट्रांसफार्मर के आसपास घास और झाड़ियां उगने से भी खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी कारण से करंट जमीन में फैलता है तो लोगों के साथ-साथ पशुओं की जान को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

पांच-छह साल से बनी हुई है समस्या
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की हालत पिछले पांच-छह वर्षों से खराब बनी हुई है। कई बार समस्या बिजली बोर्ड के ध्यान में लाने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि खुले फ्यूज बॉक्स को जल्द ठीक करवाया जाए और ट्रांसफार्मर के आसपास उगी घास व झाड़ियों को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया ट्रांसफार्मर पहुंचा, जल्द होगा स्थापित
बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के अनुसार वर्तमान ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जानी है। इसके लिए नया ट्रांसफार्मर गांव में पहुंच चुका है। बोर्ड की ओर से ग्रामीणों को जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नया ट्रांसफार्मर लगने के साथ खुले विद्युत उपकरण की समस्या भी दूर होगी और संभावित हादसे का खतरा टलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed