फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thieft with truck driver

Bilaspur News: सरिया लदे ट्रक को रोककर लूटपाट, चालक और उसके भाई से मारपीट

Tue, 13 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
thieft with truck driver
ग्वालथाई में रात को 80 हजार नकद ले उड़े बदमाश, मामला दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में बीती रात लूटपाट की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक मालवाहक वाहन को रास्ते में रोककर ट्रक चालक और उसके भाई के साथ मारपीट की और वाहन के कैबिन में रखी 80 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।


पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित उपेंद्र चौधरी पुत्र निवासी पश्चिमी चंपारण बिहार ने बताया कि वह अपने भाई सतेंद्र चौधरी के साथ ट्रक में ग्वालथाई से सरिया लोड कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों ने वाहन को जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। मारपीट के बाद आरोपियों ने ट्रक के कैबिन में रखी 80 हजार रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस चौकी ग्वालथाई में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed