{"_id":"6aca93327ea3e3f5bb0d955c","slug":"mass-tarpan-performed-at-maharshi-markandeya-tirath-known-and-unknown-martyrs-remembered-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169578-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महर्षि मार्कंडेय तीर्थ में सामूहिक तर्पण, ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महर्षि मार्कंडेय तीर्थ में सामूहिक तर्पण, ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को किया याद
विज्ञापन
सर्वपितृ अमावस्या पर हिंदू रक्षा मंच और संस्कृत एवं संस्कृति संरक्षण संघ के 50 से अधिक कार्यकर्ता रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सर्वपितृ अमावस्या पर महर्षि मार्कंडेय तीर्थ स्थल में हिंदू रक्षा मंच और संस्कृत एवं संस्कृति संरक्षण संघ हिमाचल प्रदेश की ओर से सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिंदू रक्षा मंच के जिला उपाध्यक्ष चमन लाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति, आस्था और परंपराओं की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए तर्पण कर प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में दोनों संगठनों के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
हिंदू रक्षा मंच पिछले दस वर्षों से सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इस आयोजन के माध्यम से उन पूर्वजों और बलिदानियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है, जिन्होंने विभिन्न कालखंडों में धर्म, संस्कृति और अपनी पहचान की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर किए। कार्यक्रम में ऐसे लोगों को भी स्मरण किया गया, जिनके नाम इतिहास में दर्ज नहीं हो सके, लेकिन जिनके त्याग और संघर्ष को भुलाया नहीं जाना चाहिए।
कार्यक्रम में श्राद्ध और तर्पण की परंपरा के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्वजों के योगदान को याद रखना और उनके संस्कारों व सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। आयोजन का उद्देश्य बलिदानियों की स्मृतियों को सुरक्षित रखना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित करवाना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में हिंदू रक्षा मंच के प्रदेश सचिव प्रीतम सिंह, कोषाध्यक्ष जयपाल, राधेश्याम, जसविंदर चंदेल, मनप्रीत चंदेल, गोपाल कृष्ण, कमल कुमार, चमन शर्मा, बलविंदर सिंह, राजेंद्र राणा और अमरीक सिंह चंदेल सहित संस्कृत एवं संस्कृति संरक्षण संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मदन शांडिल्य और दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।