फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The BJP will organize a 'Jan Aakrosh Padyatra' (public outcry march) against the Congress's policies.

Bilaspur News: कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश पदयात्रा निकालेगी भाजपा

Sun, 11 Oct 2026 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The BJP will organize a 'Jan Aakrosh Padyatra' (public outcry march) against the Congress's policies.
घुमारवीं मंडल की बैठक में बनी रणनीति, कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर जनता से करेंगे संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और चुनावी वादों को लेकर भाजपा घुमारवीं मंडल जन आक्रोश पदयात्रा शुरू करेगा। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान कांग्रेस की चुनावी गारंटियों और सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच पार्टी का पक्ष रखा जाएगा। शनिवार को घुमारवीं में आयोजित भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने भी बैठक में शिरकत की। बैठक में पार्टी की आगामी गतिविधियों और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा घुमारवीं मंडल कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश पदयात्रा निकालेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए थे, लेकिन अब उन वादों को लेकर लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे तथा चुनाव के दौरान किए गए वादों और सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता तक पहुंचना, उनकी समस्याओं को समझना और जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के हितों से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी। बैठक में मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed