फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students of Ghandalvi College spread the message of HIV awareness.

Bilaspur News: घंडालवीं कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया एचआईवी जागरूकता का संदेश

Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students of Ghandalvi College spread the message of HIV awareness.
रेड रिबन क्लब ने मुख्य चौक पर दी प्रस्तुति, सामाजिक भ्रांतियां दूर करने का किया आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं के रेड रिबन क्लब की ओर से शनिवार को घंडालवीं मुख्य चौक पर एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लयबद्ध प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया। साथ ही एचआईवी/एड्स से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने और सुरक्षित स्वास्थ्य आदतें अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन क्लब की संयोजिका एवं सहायक आचार्य सीमा शर्मा की अगुवाई में किया गया। इसमें रेड रिबन क्लब के पदाधिकारियों सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने समाज से एचआईवी/एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीमा शर्मा ने कहा कि एचआईवी/एड्स से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने के लिए सही जानकारी होना जरूरी है। फ्लैश मॉब जैसे रचनात्मक माध्यमों से युवा अपनी बात प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचा सकते हैं और लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है और वे समाज के प्रति अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed