फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Opportunity for admission at ITI Barthin; spot rounds to be held until October 15.

Bilaspur News: आईटीआई बरठीं में प्रवेश का मौका, 15 अक्तूबर तक होंगे स्पॉट राउंड

Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission at ITI Barthin; spot rounds to be held until October 15.
वेल्डर और ड्रेस मेकिंग ट्रेड में सीटें रिक्त, मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। निदेशालय तकनीकी शिक्षा, हिमाचल प्रदेश सुंदरनगर के निर्देशानुसार प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बरठीं में रिक्त सीटों को भरने के लिए 12 से 15 अक्तूबर तक स्पॉट राउंड आयोजित किया जा रहा है।
आईटीआई बरठीं के प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में एनसीवीटी और एससीवीटी के तहत संचालित वेल्डर और ड्रेस मेकिंग ट्रेड में सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट, आवश्यक दस्तावेज और फोटो पहचान पत्र लेकर संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों के आधार पर उसी दिन मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद मेरिट के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्पॉट राउंड में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने सत्र 2026 में अब तक किसी भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश नहीं लिया है। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर 9817777781 और 01978-267229 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed