फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Theft,Charity box

बनेर के हनुमान मंदिर में गल्ले से नकदी उड़ा ले गए शातिर

Fri, 31 Jul 2020 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Theft,Charity box
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट स्थित बनेर के अंतर्गत हनुमान मंदिर में घुसकर अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात में मंदिर का फाटक और दानपेटी को तोड़कर हजारों रुपये की धनराशि उड़ा ले गए। शिव मंदिर में लगे सीसी कैमरों में चोरी की वारदात कैद हो गईं। बताया जा रहा है कि चोरी के इस मामले में बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे दो युवक मंदिर के बाहर बाइक खड़ी कर चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। वहीं, मंदिर के पुजारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शिव मंदिर बनेर स्वारघाट के नजदीक छह किमी. दूरी पर पड़ता है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के किनारे सटे मंदिर में चोरी की घटना सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल पीछे छोड़ रहा है। उक्त चोरी की घटना में हनुमान नादिर के अंदर लगे दानपेटिका से अज्ञात चोरों में कितनी चोरी की है यह कहना अभी मुमकिन नहीं है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि फरवरी माह के बाद उन्होंने गल्ले से कोई दान की गई धनराशि नहीं निकाली है। लिहाजा, उसमें तीन- चार हजार रुपये हो सकते हैं।
विज्ञापन

डीएसपी श्री नयनादेवी संजय शर्मा ने उक्त घटना के मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि स्वारघाट थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल बनेर शिव मंदिर में जाकर उक्त घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा है कि स्वारघाट पुलिस द्वारा सीसीटीवी में कैद हुई घटना को खंगाला का रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed