फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The talk of building 6000 houses in the state is just an election gimmick: Sankhyan

प्रदेश में 6000 घर बनाने की बात महज चुनावी शिगूफा : सांख्यान

Sat, 26 Aug 2023 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
The talk of building 6000 houses in the state is just an election gimmick: Sankhyan
आपदा में केंद्र की भाजपा सरकार कर रही जले पर नमक छिड़कने का काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि कुदरती आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में केंद्र की भाजपा सरकार जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन, घरों को गिरने और बारिश की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसका आकलन करीब 10 से 12 हजार करोड़ रुपये का सामने आ रहा है, लेकिन केंद्र की सरकार ने सिर्फ एनडीआरएफ फंड से 200 करोड़ रुपये राहत के लिए देकर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए जिस 2,700 करोड़ रुपये की बात कही जा रही है, वह पैसा आपदा राहत के लिए नहीं बल्कि योजनाबद्ध तरीके से ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए है। भाजपा के बड़े नेता इस पैसे को आपदा से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्र की सरकार ने देश के अन्य राज्यों के लिए भी एनडीआरएफ फंड से पैसा दिया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश को भी 200 करोड़ की राशि जारी की है। इसके अलावा आपदा से जो कुछ दुखद घटित हुआ है उस पर केंद्र सरकार ने कोई भी राहत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को एक वर्ष से भी कम समय रह गया है तो ऐसे में आपदा राहत में कोई योगदान न देकर 6000 घर बनाने की बात महज चुनावी शिगूफा है। इस आपदा ने प्रदेश में करीब पौने चार सौ जिंदगियां लील ली हैं और अभी भी बरसात हिमाचल प्रदेश के सिर पर खड़ी है तो ऐसे में आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए अभी से प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed