फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The road, built at a cost of Rs 90 crore, started crumbling within three years.

Bilaspur News: तीन साल में उखड़ने लगी सड़क 90 करोड़ से बनी सड़क

Sun, 11 Jan 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 11 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The road, built at a cost of Rs 90 crore, started crumbling within three years.
दधोल–भराड़ी सड़क में धंसा डंगा। संवाद
दधोल–भराड़ी सड़क की गुणवत्ता पर उठे गंभीर प्रश्न
विज्ञापन

-विश्व बैंक की सहायता से सड़क मरम्मत को उपलब्ध करवाई थी राशि

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दधोल–भराड़ी–लदरौर सड़क का नवीनीकरण कार्य अब सवालों के घेरे में आ गया है। सड़क बने अभी तीन वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद जगह-जगह धंसाव, टारिंग उखड़ने और दरारें पड़ने की शिकायतें सामने आने लगी हैं। दधोल के समीप सड़क धंसने की हालिया घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार करीब 13 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क का विस्तारीकरण व नवीनीकरण कार्य लगभग तीन वर्ष पूर्व पूरा किया गया था। इस परियोजना पर 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई, जो विश्व बैंक की सहायता से उपलब्ध करवाई गई थी। इतनी भारी भरकम राशि खर्च होने के बावजूद सड़क की हालत अपेक्षा के अनुरूप न होना, सरकारी तंत्र और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। दधोल के पास हाल ही में सड़क धंसने की घटना सामने आई है। वहीं लढयाणी कस्बे में भी सड़क का एक हिस्सा धंस गया है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क की टारिंग उखड़ चुकी है और जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। बरसात के मौसम में इन दरारों के और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे भविष्य में सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का आरोप है कि सड़क नवीनीकरण के दौरान गुणवत्ता मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जिसका खामियाजा अब जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह सड़क दधोल, भराड़ी सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत से न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। इस संबंध में एसडीओ लोक निर्माण विभाग रत्न सिंह ने बताया कि सड़क हाल ही में विभाग के अधीन आई है। जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

दधोल–भराड़ी सड़क में धंसा डंगा। संवाद

दधोल–भराड़ी सड़क में धंसा डंगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed