फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The links to the Bharadi attack were connected to the shooting incident and the exchange of fire.

Bilaspur News: गोलीकांड और फायरिंग से जुड़ी रहीं भराड़ी हमले की कड़ियां

Wed, 08 Jul 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The links to the Bharadi attack were connected to the shooting incident and the exchange of fire.
दो साल में हो चुके तीन खूनी हमले
विज्ञापन

कोर्ट परिसर से लेकर सरकारी आवास और अब भराड़ी पुल तक, एक ही रंजिश से जुड़ती जा रही घटनाओं की कड़ियां
2024 के हमले से शुरू हुआ विवाद लगातार हिंसक, पुलिस के सामने जड़ों तक पहुंचने की चुनौती
कोर्ट के बाहर गोलीकांड, पूर्व विधायक पर दिनदहाड़े फायरिंग, अब शूटर पर जानलेवा हमला
जिले में गैंगवार की गतिविधियां पुलिस के साथ समाज के लिए भी खतरे की घंटी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास बुधवार सुबह लुधियाना के सन्नी गिल पर हुए कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले ने एक बार फिर बिलासपुर में गैंगवार की बढ़ती घटनाओं को सामने ला दिया है। पिछले दो वर्षों में आपसी रंजिश से जुड़े तीन बड़े खूनी हमले हो चुके हैं। पहले कोर्ट परिसर के बाहर गोलीकांड, फिर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर दिनदहाड़े फायरिंग और अब उसी मामले से जुड़े शूटर पर हमला। घटनाओं की यह शृंखला न केवल पुलिस के लिए चुनौती बन गई है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, भराड़ी में हुए ताजा हमले की कड़ियां पुराने गोलीकांड और फायरिंग की घटनाओं से जुड़ रही हैं। जिस तरह एक के बाद एक हमले हो रहे हैं, उससे संकेत मिल रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच चल रही दुश्मनी अब व्यक्तिगत विवाद की सीमा पार कर गैंगवार का रूप ले चुकी है। इस पूरे विवाद की शुरुआत फरवरी 2024 में हुई थी। उस समय मंडी भराड़ी के पास रेल लाइन निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालय में सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और उसके करीब 11 साथियों ने हमला किया था। उस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया और बदले की कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

रंजिश का पहला बड़ा खूनी मामला 20 जून 2024 को सामने आया। उस दिन सौरभ पटियाल उर्फ फांदी किसी मामले में पेशी के लिए बिलासपुर जिला न्यायालय आया था। जैसे ही वह कोर्ट परिसर के बाहर पहुंचा, उस पर गोलियां चलाई गईं। जांच में सामने आया कि गोली चलाने वाला लुधियाना का सन्नी गिल था। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो कॉल रिकॉर्ड, पूछताछ और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बड़े बेटे पुरंजन ठाकुर का नाम सामने आया। पुलिस का दावा है कि फांदी पर हमला करवाने की पूरी साजिश पुरंजन ठाकुर ने रची थी। इसी मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की और उसे मास्टरमाइंड बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब नौ महीने बाद यह रंजिश फिर खूनी रूप में सामने आई। 14 मार्च 2025 को होली के दिन बिलासपुर के चंगर स्थित सरकारी आवास में दिनदहाड़े पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाई गईं। इस हमले में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने सौरभ पटियाल उर्फ फांदी सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। हालांकि, बाद में इनमें से कुछ आरोपी जमानत पर बाहर आ गए।
अब बुधवार सुबह लुधियाना निवासी सन्नी गिल किसी मामले में पेशी के लिए बिलासपुर आ रहा था। वह मंडी भराड़ी पुल के पास बस से उतरते ही हमलावरों के निशाने पर आ गया। आरोप है कि उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सन्नी के शरीर पर पांच जगह घाव हुए हैं।
घटना के बाद सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति ने सन्नी से पूछा कि उसकी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी से क्या दुश्मनी है। इस पर उसने जवाब दिया, मेरी उससे नहीं, बंबर ठाकुर से रंजिश है। इसके बाद पुलिस पुराने मामलों और ताजा हमले के बीच संबंधों की भी गहन जांच कर रही है।

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब इस पूरी गैंगवार की जड़ों तक पहुंचना है। पिछले दो वर्षों में एक ही रंजिश से जुड़े लगातार हमले यह संकेत दे रहे हैं कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। यह मामला केवल दो गुटों की दुश्मनी तक सीमित नहीं रह गया है। जिस तरह सार्वजनिक स्थानों पर दिनदहाड़े गोलीबारी और कुल्हाड़ी जैसे जानलेवा हमले हो रहे हैं, उससे आम लोगों में भी भय का माहौल बन रहा है। कोर्ट परिसर, सरकारी आवास और अब राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पुल पर हमला होना इस बात का संकेत है कि अपराधियों में कानून का डर कम होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed