फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The incidents of theft started increasing around the four lane

Bilaspur News: फोरलेन के आसपास बढ़ने लगीं चोरी की घटनाएं

Thu, 30 Nov 2023 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
The incidents of theft started increasing around the four lane
- औहर में शीशे तोड़ कर पिकअप चोरी करने प्रयास
विज्ञापन

- पहले भी तेल और लोहे के एंगल हो चुके हैं चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। फोरलेन के आसपास बसी ग्राम पंचायत औहर में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। चोर रात के अंधेरे में चोरी को अंजाम देकर नौ दो ग्यारह हो रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है।

गत रात को औहर पंचायत के पलथीं गांव में एक पिकअप को चोरी करने का प्रयास किया गया, हालांकि चोरों ने पहले जीप के दोनों तरफ से शीशे तोड़े, लेकिन खिड़की न खुलने के कारण चोरी करने में नाकाम रहे। गाड़ी मालिक देवी राम ने बताया कि प्रतिदिन की तरह अपनी पिकअप को फोरलेन किनारे खड़ा करके घर चले गए, लेकिन जब सुबह देखा तो जीप की दोनों खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे। इस स्थान पर कुछ दिन पहले टाटा सूमो से तेल चोरी किया गया था। इसके अलावा औहर शमशान घाट के स्टोर का ताला तोड़कर लोहे के एंगल ले गए थे। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। औहर पंचायत प्रधान प्रेमलता ठाकुर, उप प्रधान रणजीत वर्धन और वार्ड सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि रात्रि के समय गश्त का प्रावधान किया जाए, ताकि क्षेत्र में हो रही चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed