{"_id":"69d7b02af65f37a4a70a19b6","slug":"the-filth-spread-in-barthi-defies-the-cleanliness-drive-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157701-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सफाई अभियान को ठेंगा दिखा रही बरठीं में फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सफाई अभियान को ठेंगा दिखा रही बरठीं में फैली गंदगी
Thu, 09 Apr 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बरठीं में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर। संवाद
सड़क के दोनों ओर लगे हैं कूड़े के ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत बरठीं में फैली गंदगी सफाई अभियान को ठेंगा दिखा रही है। यहां पर कूड़ा फेंकने का कोई उचित स्थान नहीं है। आलम यह है कि मोदी चौक से बड़गांव सड़क, ट्राला स्टैंड, अस्पताल व स्कूल मार्ग के दोनों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कूड़ेदान नहीं रखे होने से लोग भी इधर-उधर कूड़ा फेंक रहे हैं।
बरठीं बाजार की हालत यह है कि यहां बाजार के एक कोने से दूसरे कोने तक सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। बाजार से स्कूल व अस्पताल को जाने वाली सड़क के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे हैं। थोड़ी बारिश होने गंदगी सारी सड़क पर आ जाती है जिसके चलते सड़क पानी और गंदगी से भर जाती है। ऐसे में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गंदगी से स्थानीय दुकानदार भी परेशान हैं। न कूड़ा उठाने का कोई उचित प्रबंध है और न ही इसे फेंकने के लिए कोई कूड़ेदान है। मोदी चौक से बड़गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह से प्लास्टिक कचरे से भरी पड़ी है जहां से भी लोगों को नाक बंद करके निकलना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस गंदगी से उनको छुटकारा दिलाया जाए।
उधर, खंड विकास अधिकारी संजीव पुरी ने बताया कि सुन्हाणी में कचरा संयंत्र लग चुका है। उन्होंने बताया कि कचरा लेने के लिए गाड़ी आती है लेकिन लोग कचरा इकट्ठा नहीं कर रहे हैं और खुले में फेंक रहे हैं जो एक निंदनीय विषय है। उन्होंने ग्रामीणों व दुकानदारों से आग्रह किया है कि अपने घर दुकान में कचरा इकट्ठा रखें और कचरा उठाने के लिए जो गाड़ी आती है उसको कचरा दे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कचरा उठाने वाली गाड़ी विभिन्न पंचायत में कचरा इकट्ठा कर कचरा संयंत्र में जमा करवाती है।