फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The feeling of mutual brotherhood increases among people by organizing fairs: Vivek

मेलों के आयोजन से लोगों में बढ़ती है आपसी भाईचारे की भावना : विवेक

Fri, 12 May 2023 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
The feeling of mutual brotherhood increases among people by organizing fairs: Vivek
- धार्मिक आयोजनों पर जनप्रतिनिधियों को राजनीति से ऊपर उठकर करना चाहिए सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। प्रदेश कांग्रेस पार्टी महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे के प्रतीक होते हैं। मेलों के आयोजन से जहां लोगों में आपसी भाईचारे की भावना पैदा होती है, वहीं हमारी पुरानी परंपरा और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है।
वह झंडूता के जिला स्तरीय मेले के शुभारंभ पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेलों और धार्मिक आयोजनों पर जनप्रतिनिधियों को राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अनाथालय में रह रहे बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए उचित कदम उठाने का बेड़ा उठाया है। प्रदेश में अब अनाथ बच्चे अपने आपको अकेला महसूस नहीं करेंगे। उनके पालन पोषण के प्रति सरकार वचनबद्ध है। अनाथ बच्चों के लिए उत्थान के लिए चार विस्वा भूमि देने के साथ मकान बनाने का खर्चा भी सरकार स्वयं वहन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा करती है।
विज्ञापन

सरकार प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की मांग को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 हजार सरकारी जबकि 70 हजार प्राइवेट सेक्टर में युवाओं को नौकरियों की पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि आनन-फानन में खुली कई ऐसी स्कीमें हैं। जिनकी उचित व्यवस्था करके उन्हें पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया।ताकि क्षेत्र के लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed