फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The case of fake Ayushman card reached the police

Bilaspur News: फर्जी आयुष्मान कार्ड का मामला पुलिस तक पहुंचा

Sat, 26 Aug 2023 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
The case of fake Ayushman card reached the police
- पीड़ित व्यक्ति की ओर से परिजनों ने डीएसपी को सौंपा शिकायत पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत लंजता गांव के व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड फर्जी निकलने का मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पीड़ित व्यक्ति के परिजनों ने इस संबंध में डीएसपी घुमारवीं को शिकायत पत्र सौंप कर जांच करने की मांग की है। शिकायत पत्र में गांव के कुछ अन्य लोगों के आयुष्मान कार्ड बंद होने का जिक्र भी किया गया है।
शिकायत पत्र में बताया गया है कि सुरेश कुमार ने भराड़ी स्थित लोकमित्र केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनवाया था। उस आयुष्मान कार्ड को चंडीगढ़ पीजीआई में फर्जी बताया गया है। सुरेश कुमार की पत्नी कई साल से बीमार रहती है। उसे पैरालिसिस अटैक हुआ था। पत्नी के बीमार होने के बाद सुरेश कुमार खुद घर के रोजमर्रा के काम करते थे। सुरेश कुमार एक दिन किसी काम से दधोल चौक गए थे। वहां पर उसके सीने में दर्द हुआ और बेहोश हो गए। परिजनों ने एम्स से रेफर करने के बाद उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचाया, जहां आयुष्मान कार्ड फर्जी निकला है। इस कारण दो लाख रुपये इलाज के खर्च हुए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आयुष्मान कार्ड फर्जी निकलने के बाद अब उन्हें रिश्तेदारों के दो लाख रुपये चुकाने हैं। यदि आयुष्मान कार्ड फर्जी न होता तो उपचार मुफ्त में हो जाता। सुरेश कुमार के मुताबिक जिस दिन उन्होंने अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया था उस दिन गांव के दो अन्य लोगों ने भी आयुष्मान कार्ड बनवाए थे। उन लोगों ने अब अपने आयुष्मान कार्ड जांच कराए तो वह भी बंद निकले। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित शिकायत पत्र मिला है, उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed