फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The administration will honor the helpers in the Bhallu accident on Republic Day.

Bilaspur News: भल्लू हादसे में मददगारों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करेगा प्रशासन

Fri, 09 Jan 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 09 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The administration will honor the helpers in the Bhallu accident on Republic Day.
पुलिस विभाग तैयार करेगा हादसे में मदद करने वालों की सूची
विज्ञापन

एनएचएआई, लोनिवि को दिए जिले के नौ ब्लैक स्पॉट सुधारने के आदेश
गरामोड़ा के पास हिमाचल प्रवेश द्वार पर होगी एंट्री लेन विकसित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरठीं के पास भल्लू में मरोतन से घुमारवीं जा रही बस हादसे के दौरान राहत और बचाव में सक्रिय योगदान देने वाले स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और अन्य लोगों को जिला प्रशासन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित करेगा। पुलिस विभाग हादसे में मदद करने वालों की सूची तैयार करेगा और इसे राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।
जिला मुख्यालय के बचत भवन में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने की। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को भल्लू हादसे के मददगारों की सूची राज्य स्तर पर भेजने के निर्देश भी दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की सहायता करने वालों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले के नौ ब्लैक स्पॉट लखनपुर, वेटनरी चौक, बागखुर्द, भगेड़, नस्वाल पट्टा, दधोल, दकड़ी चौक, हारकुकार, कुठेड़ा और ग्वालथाई पर प्राथमिकता से सुधार कार्य करने के निर्देश एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को आदेश दिए कि स्कूलों में बच्चों को नागरिक आचरण और सड़क सुरक्षा की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाए। ताकि बच्चे कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं स्वच्छता के महत्व को समझ सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर सुरक्षित व्यवहार और अनुशासन की आदतें विकसित होने से भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और जिम्मेदार नागरिक तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि फोरलेन पर किसी भी आपात स्थिति में 1033, राष्ट्रीय राजमार्ग पर 108 (एंबुलेंस) व 112 (आपातकालीन) और आपदा प्रबंधन के लिए 1077 नंबर उपलब्ध हैं। बैठक के दौरान गरामोड़ा के पास हिमाचल प्रवेश द्वार पर एंट्री टैक्स के दौरान लगने वाले लंबे जाम की समस्या पर भी चर्चा की गई। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश के वाहनों के लिए प्रवेश द्वार पर सड़क को चौड़ा कर अलग से एंट्री लेन विकसित की जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम लोगों को जाम से राहत मिल सके। जिले के सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अधिक से अधिक आई-टेस्टिंग कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि वाहन चालकों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सके। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed