फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Temple closed during Corona period, people arriving in Rukmani pool to take bath

कोरोना काल में मंदिर बंद, रूक्मणी कुंड में नहाने पहुंच रहे लोग

Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Temple closed during Corona period, people arriving in Rukmani pool to take bath
बिलासपुर। जिला में स्थित रुक्मणी कुंड में आयेदिन नहाने के लिए पहुंच रहे लोगों से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कोविड-19 के चलते यहां पर लोग प्रतिदिन स्नान करने के लिए आते हैं। जबकि प्रशासन ने मंदिरों को बंद कर रखा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कहीं गलती से भी एक भी कोरोना मरीज रुक्मणी कुंड में स्नान कर गया तो इसकी भारी कीमत 15 पंचायतों के लोगों को भुगतनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

यहां से लगभग 15 पंचायतों के 25,000 लोगों को पानी की सप्लाई जाती है। अगर समय रहते इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो इलाका भयंकर बीमारी की चपेट में आ सकता है। रुक्मणी सेवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक चंदेल ने कहा कि समिति द्वारा प्रशासन को कई बार इस बारे अवगत करवाया गया। जिसके चलते लगभग 47 दिनों तक पुलिस कांस्टेबल भी यहां आता रहा। लेकिन पुलिस के चले जाने के बाद यह शराबियों व हूड़दंगियो का अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस के न होने के कारण इसमें बेधड़क होकर स्नान करते हैं। जिसके चलते महामारी का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों वह रुक्मणी सेवा समिति ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस महामारी के चलते रुक्मणी कुंड में स्थायी रूप से पुलिस की निगरानी रखी जाए, ताकि लोगों को इस महामारी से सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed