{"_id":"68d7d0603ada96a9700ca38c","slug":"taxi-parking-space-selected-at-bada-da-ghat-chowk-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-145290-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाड़ा दा घाट चौक पर टैक्सी पार्किंग के लिए जगह चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाड़ा दा घाट चौक पर टैक्सी पार्किंग के लिए जगह चयनित
Sun, 28 Sep 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
भराड़ी के बाड़ा दा घाट चौक पर टैक्सी चालकों के लिए बनाई पार्किंग। संवाद
पार्किंग स्थल मिलने से जाम से मिलेगी राहत
चौक पर रोजाना खड़ी होती हैं 40 से ज्यादा टैक्सियां
एसडीएम और डीएसपी घुमारवीं का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के नजदीकी बाडा दा घाट चौक पर टैक्सी चालकों को लंबे समय बाद बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने टैक्सियों को खड़ा करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया है, जिससे यातायात बाधा और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
टैक्सी यूनियन के प्रधान सुरेश धीमान ने बताया कि चौक पर रोजाना 40 से अधिक टैक्सियां खड़ी रहती थीं, लेकिन उनके पास वाहनों को पार्क करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं था। मजबूरी में वे सड़क किनारे अपनी गाड़ियां खड़ी करते थे, जिससे चौक पर यातायात का दबाव और जाम की समस्या बढ़ जाती थी। अव्यवस्थित पार्किंग के कारण न केवल जाम की समस्या रहती थी, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ जाता था। टैक्सी ऑपरेटरों ने प्रशासन के समक्ष बार-बार इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता से देखते हुए एसडीएम घुमारवीं और पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं स्वयं बाड़ा दा घाट पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टैक्सियों के लिए उपयुक्त पार्किंग स्थान का चयन किया गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से चयनित जगह को समतल किया और व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अब टैक्सियों को निर्धारित स्थान पर खड़ा किया जा रहा है, जिससे यातायात सुचारू रहेगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
धीमान ने कहा कि इस निर्णय से न केवल टैक्सी चालकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय जनता और राहगीरों को भी जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
उन्होंने एसडीएम घुमारवीं, पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। इस पहल से टैक्सी चालकों में भी सकारात्मक संदेश गया है कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। बाड़ा दा घाट चौक जैसी व्यस्त जगह पर पार्किंग की व्यवस्था से न केवल टैक्सी चालकों की समस्या हल होगी, बल्कि यातायात प्रवाह भी सुचारू होगा और स्थानीय लोगों के आवागमन में भी आसानी होगी।