फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Surprise inspection of PDS warehouses and ration depots in Bilaspur.

Bilaspur News: बिलासपुर में पीडीएस गोदामों और राशन डिपुओं का औचक निरीक्षण

Thu, 10 Sep 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of PDS warehouses and ration depots in Bilaspur.
बिलासपुर में थोक गोदाम का निरीक्षण करती खाद्य निदेशक। स्रोत: डीपीआरओ
खाद्य निदेशक ने निहाल के थोक गोदामों और उचित मूल्य की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

समय पर राशन उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उपभोक्ताओं को खाद्यान्न और अन्य नियंत्रित वस्तुओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की निदेशक कुमुद सिंह ने बिलासपुर के निहाल क्षेत्र में संचालित थोक गोदामों और उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्नों के भंडारण, रखरखाव और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने थोक गोदाम प्रभारियों को खाद्यान्नों का सुरक्षित एवं उचित तरीके से भंडारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को निर्धारित खाद्यान्न और अन्य नियंत्रित वस्तुएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने जिले के क्षेत्रीय निरीक्षकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित नियंत्रित वस्तुओं की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही खुले बाजार और उचित मूल्य की दुकानों का नियमित औचक निरीक्षण करने को कहा, ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित गुणवत्ता की वस्तुएं मिल सकें और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। कुमुद सिंह ने जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से प्राप्त मांगों और शिकायतों का भी समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला नियंत्रक शीतल शर्मा, खाद्य आपूर्ति अधिकारी पंकज शर्मा और विभागीय निरीक्षक विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed