फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students were informed about the adverse effects of substance abuse and urged to stay away from drugs.

Bilaspur News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए, नशे से दूर रहने का किया आह्वान

Fri, 28 Aug 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the adverse effects of substance abuse and urged to stay away from drugs.
कलोल स्कूल में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने लगाया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की सचिव प्रोमिला वासु ने विद्यार्थियों को नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य को नुकसान पहुंचाता है। विद्यार्थियों को शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डुडियां की पूर्व प्रधान कुसुम लता ने कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। समिति के प्रधान सीता राम ने भी विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को इसके खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व बैंक प्रबंधक मंशा राम ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को जीवन का आधार बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे को ना, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य को हां का संदेश दिया गया। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य देशराज पुंडीर ने हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के पदाधिकारियों और कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने के साथ समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed