{"_id":"6aa44a4b7ad345ef5004000c","slug":"students-should-practice-yoga-exercise-and-dance-to-stay-mentally-healthy-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167486-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग, व्यायाम, नृत्य करें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग, व्यायाम, नृत्य करें विद्यार्थी
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्
बिलासपुर कॉलेज में एम्स की विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को बताए मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने के उपाय
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एम्स बिलासपुर के मनोरोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्योति गुप्ता ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने की। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि व्याख्यान में दी जाने वाली जानकारियां उनके संपूर्ण जीवन के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्र को ध्यानपूर्वक सुनने और यहां से मिली जानकारी को अपने सहपाठियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉ. ज्योति गुप्ता ने कहा कि आज युवा पीढ़ी में तनाव, चिंता और अवसाद की समस्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक अस्वस्थता के प्रमुख लक्षणों, बचाव के उपायों और तनाव से निपटने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित करना चाहिए और मन की संतुलित अवस्था बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने पर चिकित्सीय परामर्श और सहायता लेने में किसी तरह का संकोच नहीं करना चाहिए। डॉ. ज्योति गुप्ता ने मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग और नियमित व्यायाम के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक गतिविधियों के साथ नृत्य जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने में मददगार हो सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञ की मदद लेने में किसी तरह का संकोच नहीं करना चाहिए। व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य और तनाव से संबंधित सवाल पूछे, जिनका डॉ. ज्योति गुप्ता ने जवाब दिया। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों की व्यक्तिगत काउंसलिंग भी की गई। कार्यक्रम में डॉ. रितु शर्मा, डॉ. सोनिया राठौड़, डॉ. विजय, प्रो. शीतल, प्रो. अमित कुमार, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और बीवॉक विभाग के विद्यार्थी समेत अन्य मौजूद रहे।