{"_id":"687a3730c47c463bfc0551c5","slug":"students-planted-beul-kachnar-bamboo-harad-saplings-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-140789-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों ने रोपे बियूल, कचनार, बांस, हरड़ के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों ने रोपे बियूल, कचनार, बांस, हरड़ के पौधे
Fri, 18 Jul 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं महाविद्यालय में आयोजित पौधरोपण अभियान में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रब
घुमारवीं महाविद्यालय में पौधरोपण अभियान का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 4 एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर और कॉलेज के ईको क्लब ने संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।
इस दौरान पर पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर व आसपास के क्षेत्रों में बियूल, कचनार, बांस, हरड़, बेहड़ा, जामुन, सिल्वर ओक जैसे 100 पौधे रोपे। यह पौधे वन विभाग घुमारवीं के कार्यालय ने मुहैया करवाए थे। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं विद्यार्थियों में हरियाली के प्रति जागरुकता पैदा करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर से लेकर पट्टा गांव तक रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और ग्रामीणों को पौधे भी बांटे, ताकि वह अपने घरों के आसपास पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार राणा ने विद्यार्थियों से कहा कि आज का छोटा प्रयास भविष्य में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह बरसात के मौसम अधिक से अधिक पौधरोपण करें। यह समय पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी सहायक आचार्य राजीव शर्मा, सूबेदार मेजर देव राज शर्मा, ईको क्लब प्रभारी डॉ. ज्योति भारवाल, डॉ. अंजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।