{"_id":"65196ac4716e8d02d805d756","slug":"students-in-schools-gave-shramdaan-under-one-date-one-hour-program-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6492-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्कूलों में विद्यार्थियों ने एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के तहत दिया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्कूलों में विद्यार्थियों ने एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के तहत दिया श्रमदान
विज्ञापन
- फूलों की क्यारी की निराई की और किचन गार्डन भी किए तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्कूलों में एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में विद्यार्थियों ने सुबह 10:00 बजे से 11 बजे तक श्रमदान देते हुए स्कूल परिसर की सफाई की। फूलों की क्यारी की निराई की और मध्याह्न भोजन योजना के तहत किचन गार्डन भी तैयार किया।
बरठीं के राजकीय उच्च पाठशाला समतैहन में 1 अक्तूबर को एक घंटा स्वच्छता के नाम कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापक पवन कुमार ने की। एक घंटे का श्रमदान देते हुए बच्चों ने फूलों की क्यारी की निराई की और मध्याह्न भोजन योजना के तहत किचन गार्डन भी तैयार किया। इस अवसर पर पाठशाला प्रबंधन समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अध्यापक पवन कुमार ने स्वच्छता के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने बच्चों को अपने आसपास, अपने घर को साफ सुथरा रखने का प्रण लेने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक के लिफाफों से पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर शेखर, दीपक वासुदेव, अतुल शर्मा, अनिल कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार और बच्चे उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलोह में एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत प्रधानाचार्य कामराज सेठी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने संपूर्ण स्कूल परिसर, किचन गार्डन, फूलों की क्यारियों, प्रधानाचार्य कक्ष और कक्षा के कमरों की सफाई की। इस दौरान सभी ने स्वच्छता कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि हमारा परिवेश स्वच्छ होगा तभी हमारे अंदर सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। जो निरंतर हमें उन्नति की ओर ले जाते हैं। हमें विद्यालय के साथ-साथ घर और आसपास के परिवेश को भी स्वच्छ और साफ सुथरा रखना चाहिए, ताकि वास्तव में सरकार और शिक्षा विभाग के स्वच्छ पर्यावरण के सपने को हकीकत में साकार किया जा सके। अभियान में पाठशाला के सभी अध्यापकों के साथ शिवा कॉलेज के प्रशिक्षु अध्यापकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान करवाया गया।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलवाड़ा में प्रधानाचार्य सुदेश सेठी की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान मनाया गया। अभियान में समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने संपूर्ण विद्यालय परिसर, किचन गार्डन, फूलों की क्यारियों, प्रधानाचार्य कक्ष और कक्षा के कमरों की सफाई की गई। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें विद्यालय के साथ-साथ घर और आसपास के परिवेश को भी स्वच्छ और साफ सुथरा रखना चाहिए।
भराड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में बच्चों ने स्कूल परिसर की सफाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने की। एनएसएस इकाई और इको क्लब ने अपना सहयोग देते हुए एमडीएम कमरे और पानी पीने वाले स्थान को स्वच्छ किया। स्कूल स्वच्छता प्रभारी दिनेश सांख्यान ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर देवदत्त शर्मा, अजय शर्मा, पवन संख्यान, अशोक नड्डा, राजेंद्र, संजीव, भावना, प्रेमलता, अमीचंद, अनीता और अन्य उपस्थित रहे।
बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में स्वच्छता अभियान मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर की सफाई की। साथ ही पुष्प वाटिका में पुष्प भी लगाए गए। यह कार्य सुबह 10 बजे से 11 बजे तक किया गया। प्रधानाचार्य अशोक कैंथ ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एनएसएस की प्रभारी सोनिया, इको क्लब की प्रभारी कंचन शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में स्वच्छता ही सेवा के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय कैंपस को विभिन्न हिस्सों में बांटकर एनएसएस स्वयंसेवी, इको क्लब और एनसीसी के कैडेट्स ने मिलकर विद्यालय परिसर की सफाई की। अभियान में कोठीपुरा पंचायत की प्रधान पिंकी देवी ने भी भाग लिया। प्राचार्य सतीश चंद्र जोशी ने बताया कि सफाई से हम बहुत-सी बीमारियों को दूर रख सकते हैं। इस अवसर पर उप प्राचार्य राकेश कटोच, इको क्लब प्रभारी शैल बाला, अमित कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
ऋषिकेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहना जट्टा स्कूल में 1 घंटे का स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया गया।
अभियान में विद्यालय के समस्त छात्र और अध्यापिकाओं ने श्रमदान दिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने विद्यार्थियों का स्वच्छता और श्रमदान के प्रति मार्गदर्शन किया। इस दौरान स्नेह लता, नीलम शर्मा, सुरेश शर्मा, देवकांत शर्मा, मनोरमा देवी, निशा कुमारी, अंजली देवी, जगबीर सिंह और अन्य उपस्थित रहे। झंडूता की ग्राम पंचायत बडोल देवी के गांव बुरड़ में महिला मंडल की महिलाओं ने सफाई अभियान मनाया। अभियान की अध्यक्षता महिला मंडल की प्रधान इंदु शर्मा ने की। इस अवसर पर महिला मंडल ने गांव में झाड़ियों और रास्तों की सफाई की।