फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students expressed hope of getting good marks in Physics exam

Bilaspur News: भौतिक विज्ञान की परीक्षा में विद्यार्थियों ने जताई अच्छे अंक आने की उम्मीद

Wed, 05 Mar 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Students expressed hope of getting good marks in Physics exam
जुनैद इकबाल
-बोले, बी सीरीज की अपेक्षा ए सीरीज का पेपर था कठिन
विज्ञापन

- टीमों ने किया स्कूलों का निरीक्षण, नहीं मिला नकल का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 12वीं कक्षा के भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। जिले में 129 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगहबानी में यह परीक्षा आयोजित हुई।
फ्लाइंग स्क्वायड ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया, लेकिन कोई नकल का मामला सामने नहीं आया। परीक्षा सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुई। सुबह 8:30 बजे के बाद केंद्रों पर विद्यार्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरे पर संतोष और खुशी झलक रही थी। कई छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही प्रश्न पत्र पर चर्चा करने लगे। छात्रों ने बताया कि सभी प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार थे। परीक्षा 60 अंकों की थी, जिसमें तीन सीरीज बनाई गई थीं। कुछ छात्रों ने ए सीरीज को कठिन बताया जबकि बी सीरीज अपेक्षाकृत सरल लगी। अधिकांश छात्रों ने पेपर को संतोषजनक बताया और अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई। उधर, नकल रोकने के लिए गठित की गई टीमों ने कुठेड़ा, अनुपम पब्लिक स्कूल कुठेड़ा, तल्याणा, औहर, अमरपुर, पंजगाईं, देव आदर्श विद्या मंदिर बैरी और घागस स्कूलों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की।
विज्ञापन


क्या बोले विद्यार्थी
इनसेट
हिम सर्वोदय स्कूल के छात्र जुनैद इकबाल ने बताया कि ए सीरीज का प्रश्न पत्र मिला था। पेपर करने में मजा आया। सभी प्रश्न हल कर लिए और अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल घुमारवीं की छात्रा शिवांशी वर्मा ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले घबराहट थी, लेकिन प्रश्न पत्र देखते ही डर दूर हो गया। उन्होंने समय से पहले पूरा पेपर हल कर लिया।
इनसेट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं की छात्रा सिया ने बताया कि प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम के अनुसार ही था। हालांकि दो प्रश्न छूट गए, लेकिन वे अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।

इनसेट
छात्रा साक्षी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल का पेपर आसान था। पिछले साल का पेपर भी स्टडी किया था, जिससे पहले घबराहट थी। लेकिन परीक्षा आसान होने से वे बहुत खुश हैं और अच्छे अंक की उम्मीद कर रही हैं।


इनसेट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं की शगुन शर्मा ने बताया कि पेपर काफी आसान था। उम्मीद है कि पेपर में काफी अच्छे अंक आएंगे।
इनसेट
हिम सर्वोदय स्कूल घुमारवीं के दिव्यांश ने बताया कि उसे सी सीरीज का पेपर आया था, पेपर आसान था। अध्यापकों ने जो साल भर पढ़ाया था, उसी से संबंधित परीक्षा में प्रश्न आए थे।

जुनैद इकबाल

जुनैद इकबाल

जुनैद इकबाल

जुनैद इकबाल

जुनैद इकबाल

जुनैद इकबाल

जुनैद इकबाल

जुनैद इकबाल

जुनैद इकबाल

जुनैद इकबाल

जुनैद इकबाल

जुनैद इकबाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed