{"_id":"63f3b4c31ffeb9593504a3e2","slug":"students-cheered-after-getting-award-in-raghunathpura-school-bilaspur-news-c-19-1-66174-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: रघुनाथपुरा स्कूल में पुरस्कार पाकर चहके विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: रघुनाथपुरा स्कूल में पुरस्कार पाकर चहके विद्यार्थी
Mon, 20 Feb 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के रघुनाथपुरा स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने एकल गान, पंजाबी गिद्दा, समूह गान, पहाड़ी नाटी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर स्कूल के मेधावियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। निशा, सिमरन, कोमल, सुनील, शिवम, अक्षय, गोल्डी, चंदन, खुशबू, कंचन, पलक, राहुल, सुमित, अजय, रेणुका, आंचल, ज्योति, शाहिल, शगुन, तान्या, शिवानी, मोहित, करण और अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सदर बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय में अगले सत्र से जीव विज्ञान की कक्षाएं प्रारंभ करने और विद्यालय में परीक्षा भवन बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संकल्प शर्मा, सपना ठाकुर, रंजीत चौधरी, विमला चौधरी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।