फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Student Council takes charge; Shaurya becomes Head Boy, Ipshita Head Girl.

Bilaspur News: विद्यार्थी परिषद ने संभाली जिम्मेदारी, शौर्य बने हेड बॉय, इप्शिता हेड गर्ल

Sat, 12 Sep 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Student Council takes charge; Shaurya becomes Head Boy, Ipshita Head Girl.
शिवा इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल बिलासपुर में नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद के पदग्रहण एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को उनके पद और दायित्वों की शपथ दिलाकर सैश एवं ध्वज प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व और सेवा-भाव विकसित करना रहा।समारोह में कर्नल गौरव प्रीत सिंह ने मुख्यातिथि, जबकि सूबेदार मेजर देवराज और सूबेदार सागर अली ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का महत्व बताते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद में शौर्य को हेड बॉय, इप्शिता शर्मा को हेड गर्ल, नक्ष को वाइस हेड बॉय, समीक्षा को वाइस हेड गर्ल, वृषांक डोगरा को डिसिप्लिन कैप्टन और ध्रुव शर्मा को स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया। समारोह के दौरान सभी पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई और सैश व ध्वज प्रदान कर अलंकृत किया गया। कर्नल गौरव प्रीत सिंह को भी विद्यालय की ओर से सैश एवं ध्वज प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं है। एक अच्छा नेतृत्वकर्ता जिम्मेदारी निभाता है, दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करता है और पूरी टीम को साथ लेकर आगे बढ़ता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मधु शर्मा, आयुष शर्मा और अदिति शर्मा मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed