{"_id":"694933489d47ea34ac03c344","slug":"state-team-will-be-selected-for-the-36th-national-canoe-sprint-competition-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-150682-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 36 वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम का होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 36 वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम का होगा चयन
Mon, 22 Dec 2025 08:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 22 Dec 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर जल क्रीड़ा केंद्र। स्त्रोत एसोसिएशन
गोबिंद सागर झील में 28 दिसंबर को आयोजित होगा स्टेट लेवल ट्रायल
प्रतिभागियों को सुबह 10 बजे पहुंचना होगा बिलासपुर जल क्रीड़ा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कयाकिंग एवं कैनाइंग एसोसिएशन की ओर से सीनियर पुरुष और महिला वर्ग का स्टेट लेवल ट्रायल गोविंद सागर झील बिलासपुर में 28 दिसंबर 2025 को होगा। इस स्टेट लेवल ट्रायल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की कयाकिंग और कैनोइंग टीम का चयन किया जाएगा, जो भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 36 वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारतीय कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन की ओर से 28 से 31 जनवरी तक मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित छोटे तालाब में होगी। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पदम सिंह गुलेरिया और जिला बिलासपुर एसोसिएशन के प्रधान कमल गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी को 28 दिसंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे जल क्रीड़ा केंद्र बिलासपुर में पहुंचना होगा। ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए तैराकी अनिवार्य है। यह ट्रायल 22 दिसंबर को होना था, लेकिन किसी कारणवश ट्रायल नहीं हो पाया।