फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State level summer festival started with bull worship

Bilaspur News: बैल पूजन के साथ राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ

Fri, 05 Apr 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
State level summer festival started with bull worship
- मेले हमारी पुरानी धरोहर, इन्हें संजोए रखना हमारा दायित्व : काहलों
विज्ञापन

- ग्रीष्मोत्सव के शुभारंभ से पहले शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
- शहर को रंग-बिरंगी लड़ियों से दुल्हन की तरह सजाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों ने किया। सबसे पहले ढोल नगाड़ों की थाप के साथ मेला स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इससे पहले मेला आयोजन समिति और मुख्य अतिथि ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद मेला मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खूंटी गाड़ कर व बैलों की पूजा-अर्चना कर ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ किया।
एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हें शॉल टोपी, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शोभायात्रा में उपस्थित सभी लोगों को रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनाई गईं। शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ शिव मंदिर से शुरू हुई जो मुख्य बाजार गांधी चौक से होती हुई मेला स्थल पर पहुंची। मेले को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। शोभायात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे शहर को रंग-बिरंगी लड़ियों से दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं मुख्य अतिथि ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का रिबन काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि का मेला स्थल पहुंचने पर सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं की स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। इसके बाद विभिन्न महिला मंडल सदस्यों द्वारा समूह गान, नृत्य अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि राखिल काहलों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी पुरानी धरोहर हैं, जिन्हें संजोए रखना हमारा दायित्व बनता है। कहा कि आज से करीब 20 वर्ष पहले जब वह घुमारवीं में एसडीएम के तौर पर कार्यरत थी तो उन्होंने इस मेले का बतौर अध्यक्ष संचालन किया था। आज 20 साल बाद उन्हें एक बार फिर से इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है और उनके लिए यह बेहद गौरवान्वित करने वाला पल है। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई दी। इस मौके पर एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, पार्षद कपिल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज सांख्यान समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed