फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports

संचिता शर्मा के विद्यालय पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

Mon, 20 Jan 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
sports
भडोलीकलां स्कूल की संचिता शर्मा जिसका आंध्र प्रदेश से लौटने पर स्वागत करते स्कूल स्टाफ और अन्य। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। आंध्र प्रदेश में अंडर-19 शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से भाग लेने के पश्चात संचिता शर्मा का अपने विद्यालय में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-19 शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आंध्र प्रदेश के नारायणपुर में 13 से 16 जनवरी तक किया गया जिसमें प्रदेश से 5 लड़कियों का चयन किया गया था। इन पांचों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडोली कलां की दसवीं कक्षा की छात्रा संचिता शर्मा का चयन भी हुआ था।
विज्ञापन

नारायणपुर में संचिता और उसकी सहयोगी खिलाड़ियों का पहला मैच गुजरात राज्य के साथ हुआ था। इसके बाद इन्होंने 6 राउंड मैच खेला जिसमें हिमाचल प्रदेश को तीन राउंड में विजय मिली। प्रदेश की इस टीम ने अपना बेहतर प्रदर्शन करके अपने प्रदेश, जिला व विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य सुरेश धीमान व समस्त विद्यालय परिवार ने स्मृति चिह्न भेंट कर संचिता शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन

धीमान ने कहा इस छोटे से दूरदराज के विद्यालय से बहुत अभावों के चलते राष्ट्रीय स्तर पर किसी खिलाड़ी का चयनित होना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। साथ ही प्रधानाचार्य ने संचिता शर्मा के मंगल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल होशियार सिंह जैसल, डीपीई अविनाश शर्मा, पीईटी रविंद्र सिंह, वेद प्रकाश, संसार चंद, श्याम सिंह धीमान, शास्त्री कमलेश शर्मा, रमेश कुमार कपिल, अवतार सिंह, सतीश कुमार, भाग सिंह, भाषा अध्यापक सुभाष शर्मा व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed