फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   shop on fire in bilaspur

नयना देवी जी में खोखे में लगी आग, एक लाख का नुकसान

Wed, 28 Apr 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
shop on fire in bilaspur
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी में चुंगी घर के समीप मंगलवार रात एक खोखा जलकर राख हो गया। करीब एक लाख का सामान जल गया है। पुलिस ने कोट थाना में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद ने यह खोखा दिव्यांग कोटे से भाग सिंह निवासी बड़ोह को दिया था। जो कि दिव्यांगों के लिए आरक्षित थी। भाग सिंह ने राम सिंह पुत्र सीता राम निवासी बड़ोह को किराये पर खोखा दे रखा था। खोखे में रखा सामान जलकर राख हो गया है। राम चंद ने बताया कि लगभग 1 लाख का सामान था। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग पर काबू पाया। भाग सिंह का पुत्र जो नशे की हालत में था उसे लोगों ने जमकर पीटा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग उसने ही लगाई है। रात को 10 बजे वह खोखे के पास क्या कर रहा था। कुछ दूरी पर बस्ती है। अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो आग बस्ती तक पहुंच सकती थी।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा राय ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर जानकारी लेंगी। नयना देवी के डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed