फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven posts, including those of teachers, vacant at Nakrana school; education of 81 students affected.

Bilaspur News: नकराणा स्कूल में शिक्षकों समेत सात पद खाली, 81 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित

Fri, 09 Oct 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Seven posts, including those of teachers, vacant at Nakrana school; education of 81 students affected.
नकराणा स्कूल। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

दो अतिरिक्त कक्षा कमरों की जरूरत, चहारदीवारी न होने से भी परेशानी
स्कूल के प्रशासनिक कार्य भी हो रहे प्रभावित, पद भरने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नकराणा में 81 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन स्कूल में शिक्षकों और कर्मचारियों के कई पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के दैनिक और प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल में अंग्रेजी प्रवक्ता, आईपी प्रवक्ता और कला अध्यापक के एक-एक पद के अलावा अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, क्लर्क, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और मल्टी टास्क वर्कर का एक-एक पद खाली है। शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों की कमी के कारण स्कूल के कामकाज का अतिरिक्त जिम्मा मौजूदा स्टाफ पर है। इससे शिक्षण कार्य के साथ-साथ कार्यालय संबंधी कार्यों का दबाव भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के स्कूल में विषयवार शिक्षकों के पदों का भरा होना जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए स्कूल में रिक्त पदों को जल्द भरा जाना चाहिए।
स्कूल में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त कक्षा कमरों की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए मौजूदा कक्षा कमरों पर भी दबाव है। लोगों का कहना है कि अतिरिक्त कमरे बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा और कक्षाओं के संचालन में भी सुविधा होगी। वहीं, स्कूल परिसर में चहारदीवारी न होने की समस्या भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चहारदीवारी का निर्माण करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


एसएससी प्रधान कमल देव ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। कई पद खाली होने से स्कूल के कामकाज पर असर पड़ रहा है। सरकार और शिक्षा विभाग से रिक्त पद जल्द भरने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा के लिए उठाए जाने चाहिए कदम
सौरभ ठाकुर ने कहा कि स्कूल में दो अतिरिक्त कक्षा कमरों की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पर्याप्त जगह और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए इस दिशा में जल्द कदम उठाए जाने चाहिए।

खेमराज ने कहा कि स्कूल में बाउंड्री वॉल नहीं होने से परिसर की सुरक्षा को लेकर परेशानी रहती है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल परिसर की व्यवस्था के लिए चहारदीवारी का निर्माण जरूरी है।

श्याम लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इस स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिलनी चाहिए। रिक्त पदों को भरने के साथ स्कूल की मूलभूत समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए।


कोट

स्कूल में अध्यापकों के पद भरने के प्रयास किए जाएंगे। विभाग की ओर से जैसे ही नए अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी, तब स्कूल में अध्यापकों को तैनाती की जाएगी। विभाग इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
-नरेश चंदेल,उपनिदेशक,उच्च शिक्षा

नकराणा स्कूल। संवाद

नकराणा स्कूल। संवाद

नकराणा स्कूल। संवाद

नकराणा स्कूल। संवाद

नकराणा स्कूल। संवाद

नकराणा स्कूल। संवाद

नकराणा स्कूल। संवाद

नकराणा स्कूल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed