फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Senior citizens express displeasure over encroachment and indecent behavior, condolences

Bilaspur News: अतिक्रमण, अभद्र व्यवहार पर वरिष्ठ नागरिकों, संवेदना ने जताई नाराजगी

Mon, 12 Jan 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 12 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens express displeasure over encroachment and indecent behavior, condolences
घुमारवीं एसडीएम को ज्ञापन सौंपते वरिष्ठ नागरिक और संस्था के लोग। स्रोत: वरिष्ठ नागरिक
मामले को लेकर एसडीएम घुमारवीं को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और फेरी-फड़ी वालों की ओर से लोगों के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर वरिष्ठ नागरिकों और संवेदना संस्था ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। इस संबंध में उन्होंने उप-मंडलीय अधिकारी घुमारवीं, गौरव चौधरी और थाना प्रभारी घुमारवीं को लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायत में बताया गया है कि शहर में फेरी, रेहड़ी और फड़ी वाले लगातार फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण कर रहे हैं। जब स्थानीय नागरिक और वरिष्ठ नागरिक उन्हें अपनी जगह खाली करने के लिए कहते हैं, तो यह लोग लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। शिकायत में उल्लेख किया गया कि हाल ही में कुछ वरिष्ठ नागरिकों के साथ भी अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई, क्योंकि उन्होंने अतिक्रमण की गई जगह खाली करने का अनुरोध किया था। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि दिन-प्रतिदिन इन लोगों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और यह बुजुर्गों और महिलाओं के साथ भी बदतमीजी कर रहे हैं। इसके चलते शहर के नागरिकों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवेदना संस्था ने भी शहर में बेलगाम अतिक्रमण को हटाने के लिए स्थानीय दुकानदारों की ओर से प्रशासन से लिखित शिकायत की है। कहा गया कि पहले केवल फेरी वालों के कारण ही दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन अब रेडी-फड़ी के नाम पर अस्थायी कब्जा किए जाने से आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयां और बढ़ गई हैं। शिकायत में यह भी कहा गया कि अतिक्रमण करने वाले नगर परिषद को प्रतिदिन 50 रुपये देकर अपने कब्जे को वैध दिखाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वास्तविकता में उनके अतिक्रमण और अभद्र व्यवहार के कारण आम जनता और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवेदना संस्था और वरिष्ठ नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे और स्थानीय नागरिक और दुकानदार सुरक्षित रूप से अपना व्यवसाय और जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed