फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SDM read the preamble of the constitution in front of the employees

Bilaspur News: एसडीएम ने कर्मचारियों के समक्ष पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

Sat, 25 Nov 2023 05:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
SDM read the preamble of the constitution in front of the employees
- घुमारवीं कार्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल कार्यालय घुमारवीं में शनिवार को संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम गौरव चौधरी ने की। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित सभी कर्मचारियों के समक्ष संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।

उन्होंने बताया कि देश में हर साल 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को अपनाया था। इसलिए इसी दिन की याद में हर साल देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों और जातियों को भारत की 150 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। इसी संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं। इस संविधान के तहत सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय समेत देश की सभी अदालतें, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी काम करते हैं। इसी के तहत हम सभी को अधिकार भी मिलते हैं कि हम सब पूरी स्वतंत्रता और समानता के साथ जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस का उद्देश्य देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। हालांकि, भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसका जश्न हम लोग हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। 26 नवंबर का दिन देश में राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। संविधान दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed