फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Scholarship of daughter Anmol Yojana stopped due to lack of budget

Bilaspur News: बजट के अभाव में रुकी बेटी अनमोल योजना की छात्रवृति

Sun, 26 Nov 2023 04:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 04:15 PM IST
विज्ञापन
Scholarship of daughter Anmol Yojana stopped due to lack of budget
- जिले की करीब 645 बेटियां छात्रवृति से हैं महरूम
विज्ञापन

- विभाग ने भेजी 18 लाख रुपये की अतिरिक्त डिमांड

गोपाल शर्मा
जुखाला (बिलासपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की बेटी अनमोल योजना के तहत दी जा रही छात्रवृत्ति बजट नहीं होने से रुक गई। इस कारण जिले की 645 बेटियां इस छात्रवृति से महरूम हैं।

जानकारी के अनुसार सदर और श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के 17 सर्किल में से अभी केवल 8 सर्किल की बेटियों को ही बेटी अनमोल योजना के तहत छात्रवृत्ति मिल पाई है, जबकि 9 सर्किल को अभी छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। इन विधानसभा क्षेत्रों में 1,145 बेटियां इस योजना के तहत पंजीकृत हैं। बेटियों की छात्रवृत्ति और एफडी के लिए 23.65 लाख रुपये का बजट मिला था। इसमें से करीब 16.56 लाख रुपये एफडी पर खर्च हो गया और करीब सात लाख रुपये की बेटियों को छात्रवृत्ति दे दी गई है। 500 बेटियों को छात्रवृत्ति मिल गई है, लेकिन बजट की कमी के कारण 645 बेटियां छात्रवृति से महरूम हैं। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियां आती हैं। जिन बेटियों के जन्म के समय परिवार गरीबी रेखा के नीचे होता है, उनको इस योजना में पंजीकृत किया जाता है। इन बेटियों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर पहली कक्षा से स्नातक, डिग्री करने और अन्य व्यावसायिक कोर्स करने पर छात्रवृत्ति दी जाती है। उधर, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सुनील चंदेल ने बताया की बेटी अनमोल योजना के तहत 23.56 लाख रुपये का बजट मिला था, जिसे एफडी और छात्रवृति पर खर्च कर दिया गया है। 18 लाख रुपये के बजट की डिमांड भेजी गई है। बजट मिलते ही बेटियों को छात्रवृत्ति दे दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed