{"_id":"6aaeda81d7b88614e104f929","slug":"ghumarwin-wins-football-trophy-defeats-bilaspur-4-1-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168105-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फुटबॉल की ट्रॉफी घुमारवीं के नाम, बिलासपुर को 4-1 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फुटबॉल की ट्रॉफी घुमारवीं के नाम, बिलासपुर को 4-1 से दी शिकस्त
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित फुटबॉल मैच में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद
अंडर-19 जिला मेजर गेम्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
बास्केटबॉल में बरमाणा-दधोल फाइनल में होंगे आमने-सामने
जूडो और कुश्ती में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में आयोजित अंडर-19 जिला मेजर गेम्स के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में मेजबान घुमारवीं की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई बिलासपुर को 4-1 से हराकर फुटबॉल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मुकाबले में घुमारवीं के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और लगातार दबाव बनाए रखा। सीबीएसई बिलासपुर की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन घुमारवीं ने मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। बास्केटबॉल में बरमाणा और मरहाणा के बीच खेले गए मुकाबले में बरमाणा ने 60-20 से एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरे मैच में दधोल ने घुमारवीं को 65-50 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताब के लिए बरमाणा और दधोल की टीमें आमने-सामने होंगी।
जूडो के 40 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के आयरन, 45 किलो में कोठी के मोहित, 50 किलो में चांदपुर के प्रिंस, 55 किलो में शिव इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के ध्रुव, 60 किलो में चांदपुर के निखिल, 66 किलो में चांदपुर के सुमित, 73 किलो में चांदपुर के अविनाश, 81 किलो में रघुनाथपुरा के निखिल और 90 किलो में रघुनाथपुरा के आयुष ने स्वर्ण पदक हासिल किए। जूडो में चांदपुर ओवरऑल विजेता रहा, जबकि रघुनाथपुरा को उपविजेता ट्रॉफी मिली।
विज्ञापन
कुराश के 45 किलो वर्ग में बिलासपुर के शिवांश, 50 किलो में ढोलवेली-चांदपुर के भुवनेश, 55 किलो में चांदपुर के ऋतिक, 60 किलो में कोठी के राजेश, 66 किलो में बिलासपुर के सुजल, 73 किलो में घुमारवीं के करण, 81 किलो में भर्ती के रिहान तथा 81 किलो से अधिक वर्ग में कोठी के हर्ष ने स्वर्ण पदक जीते। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी विजेता और बिलासपुर उपविजेता रहा।
कुश्ती मुकाबलों में 57 किलो में धोलवेली के अनुराग, 61 किलो में धोलवेली के आयुष, 65 किलो में घुमारवीं के करण, 70 किलो में धोलवेली के रुपेश, 74 किलो में ओहर के हसन, 79 किलो में ओहर के हुसैन, 86 किलो में धोलवेली के शौर्य, 92 किलो में औहर के शिवांश, 97 किलो में ओहर के शिवम तथा 120 किलो में बरठीं के रिहान ने स्वर्ण पदक जीते। इस वर्ग में औहर स्कूल ओवरऑल चैंपियन और चांदपुर रनरअप रहा।
हॉकी में तीन टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल में घुमारवीं ने कंदरौर को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल में घुमारवीं और बिलासपुर की टीमें भिड़ेंगी। वहीं हैंडबॉल में जुखाला ने कुमझवाड़ को 12-6 और मोरसिंघी ने धड़ीर को 10-0 से हराया। सेमीफाइनल में मोरसिंघी ने जुखाला को 12-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।