फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chhakoh School emerged as the winner in hockey, Morsinghi in handball, and Auhar in basketball.

Bilaspur News: हॉकी में छकोह, हैंडबॉल में मोरसिंघी, बास्केटबॉल में औहर स्कूल बना विजेता

Sun, 20 Sep 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chhakoh School emerged as the winner in hockey, Morsinghi in handball, and Auhar in basketball.
औहर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल में भाग लेती हुई खिलाड़
औहर स्कूल में जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

जिले के 10 स्कूलों से 114 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 10 स्कूलों से करीब 114 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान हॉकी, हैंडबॉल और बास्केटबॉल खेल आयोजित किए गए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। समारोह में समाजसेवी सोनिका धर्माणी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ियों ने उन्हें मार्चपास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सिमरोह भटनागर सहित स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। एडीपीईओ शिव कुमार ने बताया कि हॉकी में छकोह स्कूल विजेता और कंदरौर स्कूल उपविजेता रहा। हैंडबॉल में मोरसिंघी स्कूल विजेता और उच्च पाठशाला बाह-रणौता उपविजेता रही। बास्केटबॉल में औहर स्कूल विजेता और मरहाणा स्कूल उपविजेता रहा। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल का स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए शिक्षक, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

औहर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल में भाग लेती हुई खिलाड़

औहर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल में भाग लेती हुई खिलाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed