फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sacrifice of brave sons cannot be forgotten

भुलाया नहीं जा सकता वीर सपूतों का बलिदान : उपायुक्त

Mon, 23 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sacrifice of brave sons cannot be forgotten
शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के चंगर सेक्टर स्थित शहीद स्मारक पर भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 में हुए युद्ध में शहीद जवानों को याद किया गया। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक की मौजूदगी में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
उपायुक्त ने कहा कि भारत माता के महान वीर सपूतों ने देश की आजादी में जो योगदान दिया है, उसको भुलाया नहीं जा सकता। देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहती है। शहीदों की गौरव गाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाती रहेंगी। ऐसे वीरों को सम्मान देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से चली आ रही रंजिश कई बार जंग में बदल गई। 1965 में दोनों देशों के बीच पांच हफ्ते तक भीषण युद्ध हुआ। संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर को युद्ध विराम हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सदस्यों कैप्टन संजय, सूबेदार सरबजीत सिंह, कैप्टन बालक राम, सूबेदार जीत सिंह, सूबेदार वीर सिंह, सुरेश नड्डा, प्रेम सिंह सहित शहीदों के परिजनों ने भी पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed