{"_id":"6ab96e7f868e15077a09a93a","slug":"children-shared-their-vision-of-the-india-of-their-dreams-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168671-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बच्चों ने बताया, कैसा हो उनके सपनों का भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बच्चों ने बताया, कैसा हो उनके सपनों का भारत
विज्ञापन
निहाण में मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को बालक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल निहाण में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्कूली बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के दौरान मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने विकसित, स्वच्छ, नशामुक्त, संस्कारयुक्त और आत्मनिर्भर भारत को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रभावी ढंग से विचार रखने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जीतराम कटवाल ने कहा कि मेरे सपनों का भारत केवल भाषण प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों और युवाओं से देश के भविष्य को लेकर संवाद का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आने वाले भारत की तस्वीर तय करने में बच्चों और युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि बड़े सपनों के साथ उन्हें पूरा करने के लिए संकल्प, संस्कार और परिश्रम जरूरी हैं। युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने, नवाचार करने और आत्मनिर्भर बनने वाला बनाना जरूरी है। उन्होंने नशे को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि इससे व्यक्ति के साथ परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। युवाओं को खेल, शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रसेवा से जुड़कर जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।