फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panic among villagers due to leopard's presence in Bhadrog.Panic among villagers due to leopard's presence in Bhadrog.

Bilaspur News: भदरोग में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत

Mon, 28 Sep 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to leopard's presence in Bhadrog.Panic among villagers due to leopard's presence in Bhadrog.
आबादी के आसपास घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग से गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत सेऊ के गांव भदरोग में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ समय से तेंदुआ गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। इसके चलते लोग शाम के समय अकेले घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को भी अकेले बाहर भेजने से परहेज किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के आबादी के आसपास घूमने से पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है। लोग अपने पशुधन की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ कभी भी किसी अप्रिय घटना का कारण बन सकता है। ग्रामीण वासुदेव, कुलदीप, जोगेंद्र सिंह, रोशन, नीरज, संजय और संदीप आदि ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों का जायजा लेने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गांव में वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाए और जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। ग्रामीणों ने लोगों से भी सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उन्होंने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों और उनके पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed