{"_id":"6559f15335914ec4680c43c8","slug":"road-condition-in-marohiya-village-is-bad-villagers-worried-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-8836-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मारोहिया गांव में सड़क की हालत खस्ता, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मारोहिया गांव में सड़क की हालत खस्ता, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
- लोगों ने विभाग से सड़क मरम्मत की उठाई मांग
-वोट, लेने के लिए इसी सड़क से ऋषिकेश पहुंचते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत डमली में मारोहिया गांव में सड़क की खस्ता हालत से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय में सड़क पर गड्ढे पड़ गए, इनकी अभी तक मरम्मत नहीं की गई है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि शीघ्र सड़क की मरम्मत कर इसकी हालत को सुधारा जाए।
यह सड़क गांव को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन से जोड़ती है। इस सड़क से लोग डिस्पेंसरी और ऋषिकेश घाट के लिए जाते हैं। साथ ही स्कूल बच्चों की बस भी इसी सड़क से जाती है। हर दिन कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी और बिलासपुर आने के लिए लोग इसी सड़क से ऋषिकेश घाट पहुंचते हैं और वहां से वोट लेते हैं। ऋषिकेश पर्यटन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहां पर लोग घूमने के लिए भी पहुंचते हैं। वोट लेने के लिए लोग इसी सड़क का प्रयोग करते हैं। स्थानीय लोगों में विनोद कुमार, संजीव कुमार, सुनील, रामकरण, जगतार सिंह, बेला सिंह, रणजीत सिंह, जय कुमार और प्रशांत ने बताया कि इस सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल है। ऋषिकेश स्कूल तक यह सड़क पक्की है, लेकिन उसके आगे कच्ची है। स्कूल से आगे तो सड़क की हालत अधिक खस्ता है। इस सड़क पर गाड़ी ले जाने के लिए लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को तो अधिक परेशानी होती है। काफी समय पहले इस सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य किया गया था। बरसात में इस सड़क की हालत अधिक खराब हुई और अब उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम की बसें भी इस सड़क से गुजरती हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस सड़क की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। उधर प्रधान ग्राम पंचायत डमली वंदना कुमारी ने कहा कि विभाग चाहिए की इन पुरानी सड़कों का उचित रखरखाव करें, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।