{"_id":"65b4f4696f7f016a770b110e","slug":"rashtriya-devbhoomi-party-will-contest-elections-on-all-four-lok-sabha-seats-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-112211-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी बैठक में अध्यक्ष को सम्मानित करते पार्टी के पदाधिक
घुमारवीं में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह बात देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने घुमारवीं में आयोजित पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में कही।
बैठक में रुमित सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों ने विचार रखे। बैठक में रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है। इसके लिए प्रदेश स्तरीय बैठक रखी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की तलाश कर रही है। इसे लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर चर्चा की जा रही है। बैठक में पार्टी की 100 दिन की पदयात्रा पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि धरातल पर काम किया जा रहा है।